abhas Active member
| Subject: Minimum 80% in boards to get into IIT ?:IBN7 Mon Oct 19, 2009 10:29 pm | |
| http://khabar.josh18.com/news/21604/1?xml
"नई दिल्ली। सरकार अब आईआईटी में दाखिले के लिए इंटर की परीक्षा में 80 से 85 प्रतिशत अंक पाना अनिवार्य करने पर विचार कर रही है। अभी तक ये सीमा 60 फीसदी है। सरकार का मानना है कि इससे कोचिंग मंडियों पर अंकुश लग सकेगा और विद्यार्थी इंटर की परीक्षा को गंभीरता से लेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आईआईटी में दाखिले की नई कसौटी बनाने के लिए अनिल काकोडकर की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बना दी है। सरकार विचार कर रही है कि आईआईटी में दाखिले के लिए इंटर में 80 से 85 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य कर दिया जाए। फिलहाल ये सीमा इंटर में 60 फीसदी अंकों की है। एक प्रस्ताव यह भी है कि आईआईटी प्रवेश परीक्षा में मिले अंकों के साथ ही इंटर के अंकों को जोड़कर दाखिले की योग्यता तय की जाए। सोच यह भी है कि ऐसा करने से लड़कियों को आईआईटी में आज की तुलना में ज्यादा सफलता मिलेगी। घर से बाहर निकलकर कोचिंग करना उनके लिए खासा मुश्किल होता है। मगर यहां कुछ सवाल भी हैं। अलग अलग राज्यों के अलग अलग शिक्षा बोर्ड हैं। हर बोर्ड का मूल्यांकन का क्राइटेरिया भी अलग है। कुछ बोर्डों में नंबर देने में उदारता बख्शी जाती है तो कई अपनी कंजूसी के लिए मशहूर हैं। इस कंजूसी का नुकसान सीधे उस राज्य के विद्यार्थियों को होगा। आईआईटी कोचिंग की मंडियां सजी हुई हैं। सरकार इंटर की परीक्षा को जरूरी मानती है और इन पर रोक लगाना चाहती है। मगर ऐसे में क्या इंटर की कोचिंग की और ज्यादा मंडियां आबाद नहीं हो जाएंगी। मुद्दा खासा बड़ा है और इसीलिए सवाल भी बड़े हैं।
आप क्या सोचते हैं? अपनी राय दें।"
I don't know what mr Kapil wants on one side he speaks about optional 10th boards and then increases imp. of 12th boards.But i still feel min 80% rule will be a good idea. |
|
abhas Active member
| Subject: Re: Minimum 80% in boards to get into IIT ?:IBN7 Mon Oct 19, 2009 10:31 pm | |
| "Give more weightage to Class 12 marks, Sibal tells IITs"
i have mailed him thrice but he has not replied once thats why i prefer politicians who are on twitter(even sashi tharoor) atleast u can talk 2 them |
|